CG CRIME

बिलासपुर : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही,दो आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बिग बैश लीग के तहत एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के बीच चल रहे मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार किया। दिनांक 06 जनवरी 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।इस दौरान महाराणा प्रताप चौक के पास से अविनाश वाधवानी उर्फ अवि और व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास से आयुष अग्रवाल उर्फ आकाश को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टा से जुड़े व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट और कुल 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top