CG CRIME

बिलासपुर : स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर विशेष चेकिंग अभियान, पांच पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र के स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग इलाकों में संचालित स्पा सेंटरों की सघन जांच की। अभियान के तहत एक्वा स्पा (36 मॉल), एसीसी स्पा (व्यापार विहार), दर्शना स्पा (भारतीय नगर), एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो के पास) और एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक) की सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में अनियमित गतिविधियां पाए जाने पर पुलिस ने स्पा प्रबंधकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। कार्यवाही के तहत अविनाश लहरे, ऋषभ सारथी, मोहम्मद मोइन खान, मनीष जोशी और अमन सेन को अनावेदक बनाया गया है।

सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा सेंटरों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top