CG CRIME

अकलतरा : शराब के लिए पैसे ना देने पर मारपीट, आरोपी गिरफ्तार .. भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमीसोनार क्षेत्र में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी बहन से मारपीट करने वाले आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोड़ीदल्हा में महिला के साथ मारपीट तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अजीत कुमार टंडन ने शराब पीने के लिए अपनी ही बहन से पैसे मांगे थे, मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और घर में रखे टीवी, बिजली बोर्ड व टेबल फैन में तोड़फोड़ की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने जुर्म कबूल करने पर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top