
Md-Junaid Khan- STATE REPORTER CG CRIME
बलौदा बाजार। जिले के कसडोल पुलिस द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 02 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टेमरी निवासी आरोपी मोतीलाल पारधी द्वारा टंगिया के लकड़ी के बेठ से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी गई। सूचना पर कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मोतीलाल पारधी को घटना के दो घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

आरोपी– मोतीलाल पारधी उम्र 62 साल निवासी ग्राम टेमरी थाना कसडोल

