
Md-Junaid Khan STATE REPOTER CG CRIME
जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले अवैध गांजा/शराब बिक्री करने के मामले में अंकुश लगाने के लिए जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। नव वर्ष में 05 दिवस के अंदर 03 अलग अलग मामलों में 23 किलो गांजा कीमती 10,73,000/ रुपया बरामद कर,एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 05 आरोपियों को गांजा परिवहन करते धर दबोचा। प्रकरण में महासमुंद का एक पुलिस आरक्षक भी शामिल आरक्षक से गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक कार तथा पूर्व में 02 मोटर सायकल भी बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध धारा NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल। जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

