Md-Junaid Khan

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों असामाजिक तत्वों शराब एवं नशे के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर, लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही थी, इसी क्रम में तोरवा पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन के बाहर मुल्कराज होटल के पास चाकू लहराकर राहगीरों में दहशत फैलाने वाले आदतन बदमाश रविशंकर गढ़ेवाल को मौके से गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से एक बटनदार चाकू जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर न्यायलय में पेश किया ।

