
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार रात जबरदस्त ‘कॉम्बिंग गस्त’ की गई। देर रात शुरू हुई यह पुलिसिया कार्यवाही सोमवार सुबह 10 बजे तक जारी रही, जिसमें जिले भर की पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ पुलिस की टीमें मैदान में उतरीं। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ और शांति व्यवस्था बनाए रखना था।

पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप मचा रहा। पूरी रात चले इस थका देने वाले, लेकिन सफल ऑपरेशन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।


कार्यवाही मे 40 स्थाई वारंटी, 76 से अधिक गिरफ़्तारी वारंट तामिल किया गया, वही 60 गुंडे बदमाशों को पकड़ा गया. इसके साथ ही 125 शिकायतो का भी निराकरण किया गया।
एसएसपी ने कहा कि अपराधियों के मन मे पुलिस का खौफ और आम जनता के मन मे सुरक्षा का भाव जगाने कॉम्बिंग गस्त किया जाता है।

