
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन पर ACCU एवं मस्तुरी पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की रकम 20 हजार रुपये नगद बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया प्रेम कुमारी कुर्रे ने थाना मस्तुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 को वह अपने घर से अकेली मस्तुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से पैसे निकालने आई थी। बैंक से कुल 1 लाख 2 हजार रुपये निकालने के बाद वह पैदल ही स्टेट बैंक मस्तुरी की ओर जा रही थी।
इसी दौरान मेन रोड स्थित संतोष किराना दुकान के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के कपड़ों पर जानबूझकर कचरा फेंक दिया गया। महिला कपड़े साफ करने लगी और पास ही पेड़ की डगाली पर अपना थैला रखकर साड़ी धोने लगी। इसी बीच अज्ञात चोर थैले में रखी पूरी रकम लेकर फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी व चोरी गई रकम की बरामदगी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटना स्थल व आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की, जिससे आरोपियों की पहचान सचिन ध्रुव एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को छत्तीसगढ़–ओडिशा बॉर्डर से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई रकम में से 20,000 रुपये बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- एक विधि से संघर्षरत किशोर
(2)- सचिन ध्रुव, पिता – राजेश ध्रुव, उम्र – 22 वर्ष
निवासी – ग्राम भीमखोज, संतोषी नगर वार्ड क्रमांक 04
थाना – खल्लारी, जिला – महासमुंद (छ.ग.)
आरोपी सचिन ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

