CG CRIME

बिलासपुर : एरोबिक्स के माध्यम से लोगों को किया गया यातायात के प्रति जागरूक।

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। भूतल परिवहन मंत्रालय भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे एवं सभी अधिकारियों, विभिन्न विभागों के परस्पर समन्वय से सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला पुलिस बल बिलासपुर के तत्वाधान में 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

माह के दौरान आम जनता को यातायात के प्रति जागरूक करने एवं दुर्घटनाओं से बचाव संबंधी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बिलासपुर पुलिस, सामाजिक संस्थाओं शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिला प्रशासन के आपसी समन्वय के द्वारा की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 04.01.2026 को पुलिस परेड मैदान में स्वास्थ्य मनोरंजन एरोबिक्स, जुंबा डांस के माध्यम से आम लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के उपस्थिति में सर्वप्रथम मंच पर स्वागत पश्चात कलेक्टर महोदय  के नेतृत्व में पुलिस परेड मैदान से सत्यम चौक अग्रसेन चौक से वापस पुलिस परेड मैदान तक यातायात जागरूकता संदेश के साथ वाकाथन किया।

बाद पुलिस परेड मैदान पर जिलाधीश महोदय एवं जिला पुलिस बल के समस्त अधिकारियों द्वारा एरोबिक, डांस जुंबा कार्यक्रम में भाग लिए। यातायात जागरूकता संदेश दिए।

आज दिनांक 05/01/26 को नगर के विद्यालय/ महाविद्यालय में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, यातायात पर आधारित लघु फिल्म एवं प्रमुख स्थानों में यातायात जागरूकता संबंधित बैनर पोस्टर लगाए जाएंगे।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top