CG CRIME

मुंगेली : अचानकमार टाइगर रिजर्व में हवाई फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार ..

Md-Junaid Khan

मुंगेली। अचानकमार टाइगर रिजर्व में प्रतिबंधित कोर जोन होने के बाद फायरिंग करने वाले युवकों के विरुद्ध कार्यवाही की है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते ही अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन और पुलिस विभाग के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर मनमानी तौर पर घुसपैठ करने और हथियार लहराने के मामले में वन विभाग ने कड़ी कार्यवाही की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत वैष्णव (26), अनिकेत (27) और विक्रांत वैष्णव (36) के रूप में हुई है। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 एयर राइफल तथा एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है, जिसका उपयोग प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश के लिए किया गया था। वन विभाग ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया ,जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top