
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोनी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं मारपीट दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस टीम ने अपहृता को महाराष्ट्र के गोंदिया से सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के पूछताछ में अपहृता ने बताया कि आरोपी करन (उर्फ) कोलिहा मांडले ने उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और जबरन कई बार दुष्कर्म किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को 3 जनवरी को गिरफ्तार कर बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।

आरोपी– करन उर्फ कोलिहा मांडले ।

