CG CRIME

मस्तूरी : चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के मस्तुरी थाना चौकी मल्हार क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सुमित सिंह ठाकुर ने शराब पीने के लिए प्रार्थी से पैसे की मांग की, रकम नहीं मिलने पर गाली गलौच करते हुए बटनदार चाकू से हमला कर दिया, जिससे प्रार्थी अमन सिंह ठाकुर के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। घायल को उपचार हेतु सीएचसी मस्तुरी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने शार्प ऑब्जेक्ट से चोट की पुष्टि की। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पकरिया से आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछ ताछ करने पर जुर्म कबूल किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू एवं बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्रकरण का दूसरा आरोपी अभय सिंह ठाकुर फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top