
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोनी पुलिस द्वारा मारपीट एवं वाद विवाद की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (1)-आरोपी हीरालाल डोगरे, निवासी घुटकु एवं (2)- मनोज पटेल, निवासी बड़ी कोनी बिलासपुर। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर बीएनएसएस की धाराओं के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया।

