CG CRIME

तोरवा: चाकूबाजी का मुख्य आरोपी  गिरफ्तार.. बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत भेजा गया जेल..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा नव वर्ष मनाने के दौरान तोरवा थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी बलबीर धु्रव को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर की रात प्रार्थी अर्जित विश्वास अपने घर के पास नए साल का जश्न मना रहा था, तभी आरोपी बलबीर धु्रव अपने एक अन्य साथी के साथ विवाद करने लगा और पीठ में चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस के गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को 2 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top