
Md-Junaid Khan
बलौदाबाजार-भाटापारा। ज़िला पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करते हुए तीन लोगों को पकड़ा। वाहन चालकों को कुल ₹35,000 रुपए अर्थदंड किया गया। पुलिस की कार्यवाही में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 02 प्रकरण में पृथक पृथक ₹10,000-10,000 अर्थदंड, 01 प्रकरण में 15,000 अर्थदंड से किया गया दंडित। ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से यातायात भाटापारा द्वारा चेकिंग कर वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया।

वहीं नव वर्ष पर शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं समुचित यातायात व्यवस्था हेतु थाना हथबंद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए शराब सेवन कर मोटर सायकल चलाने वाले 04 वाहन चालको पर ₹40,000 का अर्थदंड एवं ओवरलोड कर भारी वाहन चलाने वाले 03 वाहन चालकों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा कुल ₹1,55,000 का जुर्माना किया गया।

