
Md-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के साइबर सेल एवं थाना पलारी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले विधि से संघर्षरत एक बालक सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री की जा रही थी। आरोपियों को ग्राम अमेरा से छेरकापुर जाने वाले मार्ग में नाकाबंदी कर अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित पकड़ा गया। कार्यवाही में आरोपियों से ₹16,000 कीमत मूल्य का 2.004 किलोग्राम गांजा जप्त कर, साथ ही अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी क्र. CG22 AE5734 भी जप्त किया गया।

आरोपियों के नाम
1. विशाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी रामसागर तालाब के पास बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. विधि से संघर्षरत बालक

