
Md-Junaid Khan
गौरेला पेंड्रा मरवाही। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत के द्वारा आज दिनांक 26/12/2025 को नव पदस्थ 14 आरक्षकों को विधिवत ज्वाइनिंग कराई गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओम चंदेल एव कार्यालयीन स्टाफ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ज्वाइनिंग के दौरान अधिकारियों द्वारा सभी आरक्षकों को पुलिस सेवा के दायित्वों, आचरण संहिता तथा जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा–निर्देश दिए गए। साथ ही अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त आरक्षक कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं आम जनता की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। ज्वाइनिंग के बाद सभी आरक्षकों को उनके कार्य के संबंध में अवगत कराया गया।

