CG CRIME

अकलतरा : अंतरजिला केबल तार चोर गिरोह का पर्दाफाश ,गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार..

Md-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा अंतरजिला केबल तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 11 सदस्य को गिरफ्तार किया है। सायबर टीम एवं थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का तार/केबल करीब 12 टन कीमती 80,00,000 रूपये जप्त चोरी का तार/केबल करीब 12 टन, चोरी करने में प्रयुक्त गैस कटर, वायर कटर तथा ट्रांसपोर्ट वाहन कनटेनर, 01 बोलेरो निओ वाहन, 02 मोटर सायकल जप्त कुल कीमती 1 करोड 11 लाख रूपये आरोपियों द्वारा चोरी किये तार/केबल को राज्य से बाहर खपाने के फिराक में थे जिसको जांजगीर पुलिस ने धर दबोचा प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की पता साजी जारी थाना अकलतरा के अपराध क्रमांक 375/25 धारा 303(2) BNS. एवं अपराध क्रमांक 616/25 धारा 303(2) BNS तथा अपराध क्रमांक 655/25 धारा 303(2) BNS के तहत् आरोपीगणों के विरूद्ध कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने यह सफलता प्राप्त की। उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई इस कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी सागर पाठक एवं  थाना अकलतरा प्रभारी भास्कर शर्मा सहित पूरी टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा बधाई दी है और उत्कृष्ट कार्य के लिये ईनाम देने की घोषणा की है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top