
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र में ऑटो चालक से मारपीट कर धारदार वस्तु चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी सोहराज सोनवानी निवासी छोटी कोनी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित कर पकड़ा गया। घटना 16 दिसंबर की है, जब आरोपी ने गुरुघासीदास विश्वविद्यालय गेट के पास ऑटो चालक पर हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लोहे का धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की है।

मामले में आरोपी पर मारपीट की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है। एवं आरोपी को 24 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

