
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग को लेकर रौब दिखाना आरोपी को भारी पड़ गया। पुलिस का नाम लेकर आम लोगों को धमकाने वाले कार पार्किंग संचालक को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन बिलासपुर के पास जहां कार पार्किंग संचालक राजकुमार उर्फ राजू यादव, उम्र 59 वर्ष, निवासी महामाया मंदिर के पास, गणेश नगर, चुहचुहियापारा, थाना सिरगिट्टी, पार्किंग के नाम पर आमजन को पुलिस से पहचान होने की धमकी देकर डरा धमका रहा था।

दिनांक 22 दिसंबर को इस संबंध में शिकायत मिलने पर थाना तोरवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया।

