
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा स्थित इल्युम बार में रविवार देर रात बार में डांस के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। लात-घूंसे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही घटना की सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस के धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

