
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस ने क्षेत्र में अपराधों को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यवाही करते हुए 04 गुंडा बदमाशों के विरुद्ध बीएनएसएस के धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। कोनी थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। पुलिस के अनुसार प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई, जिससे क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति या अपराध की घटना को रोका जा सके।

आरोपियों में लक्की भारत, भोलू यादव उर्फ राकेश यादव, भीमशंकर वर्मा और सुनील यादव शामिल हैं, जो सभी कोनी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।
पकड़े गए आरोपियों में
1-लक्की भारत,
2-भोलू यादव उर्फ राकेश यादव,
3-भीमशंकर वर्मा
4-सुनील यादव। सभी कोनी थाना क्षेत्र के निवासी।

