CG CRIME

बिलासपुर : मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से ,सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल फोन, बलेनो कार और 6,700 रुपये नकद सहित कुल 3 लाख 61 हजार 700 रुपये की संपत्ति की गई जप्त।

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस द्वारा क्षेत्र में मोबाइल फोन के जरिए क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना के आधार पर महाराणा प्रताप चौक के पास कार्यवाही करते हुए आरोपी मनोज पोपटानी को पकड़ा, जो अपनी बलेनो कार में घूम-घूमकर सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल फोन से क्रिकेट सट्टा खिलाने की पुष्टि हुई। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

आरोपी के कब्जे से एक सैमसंग अल्ट्रा मोबाइल फोन, बलेनो कार और 6,700 रुपये नकद सहित कुल 3 लाख 61 हजार 700 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top