CG CRIME

बिलासपुर : देर रात पार्टी के दौरान हंगामा मचाने वाले युवकों युवती पर सरकंडा पुलिस की कार्यवाही..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत पत्रकार कॉलोनी में देर रात पार्टी के दौरान हंगामा मचाने वाले युवकों पर पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए 05 युवक को पकड़ा है । सूचना पर पुलिस ने मौके से शराब के नशे में धुत पांच युवकों को पकड़ा, जिनके साथ दो युवतियां भी मौजूद थीं। जांच में युवकों के शराब सेवन की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। वहीं मौके पर मिले तीन वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत चलानी कार्यवाही की है।

साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी युवक-युवतियों को समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top