CG CRIME

दुर्ग में हत्या कर रायपुर में युवती की लाश को लगाया था ठिकाना, तीन गिरफ्तार

मोहम्मद जावेद

भिलाई। दुर्ग में हत्या कर रायपुर में युवती की लाश को ठिकाना लगाने वाले तीन गिरफ्तार किए गए है, दिनांक 22.11.2025 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह सोलस हाईटस कालोनी के पीछे बिजली ट्रांसफार्मर पास स्थित खाली प्लाट में एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। जिस पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर देखने पर पाया गया कि एक लड़की का शव पड़ा हुआ था। टीम के सदस्यों द्वारा मृतिका के संबंध में आसपास पूछताछ व तस्दीक कर मृतिका की पहचान काशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर निवासी के रूप में कर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान शव का पी.एम. का कराया गया. पी. एम. रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका की मृत्यु गला दबाने पर दम घुटने से होना लेख किया गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 268 / 25 धारा 103 (1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास के क्षेत्रों का बारिकी से निरीक्षण कर घटना व मृतिका के संबंध में उसके परिजनों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि मृतिका को अंतिम बार देवार बस्ती तेलीबांधा निवासी शातिर चोर हरीश पटेल व एक अन्य के साथ देखा गया था जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा हरीश पटेल व उसके साथी की पतासाजी व जानकारी एकत्र करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों कुछ दिनों से फरार चल रहे है एवं यह भी पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई कि दोनों के द्वारा ही हत्या की उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रवाना किया गया था, आरोपियान बार बार अपना लोकेशन बदलकर टीम को लगातार गुमराह कर रह रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी हरीश पटेल के प्रयागराज में उपस्थिति की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी हरीश पटेल की पतासाजी कर अंततः उसे प्रयागराज से गिरफ्तार करने में सफलता मिली।-

पूछताछ में आरोपी हरीश पटेल ने बताया कि मृतिका उसकी महिला मित्र थी। दिनांक 19.11.25 को हरीश पटेल ने मृतिका को मिलने दुर्ग बुलाया था, जिस पर मृतिका हरीश पटेल से मिलने रायपुर से दुर्ग गयी, दुर्ग पहुंचने के बाद हरीश पटेल मृतिका को अपने साथ दुर्ग के एक होटल में ले गया जहां आरोपी ने दो कमरा बुक कराया था। इस दौरान आरोपी हरीश पटेल का एक साथी भी उसके साथ था। दिनांक 20.11.25 को आरोपी हरीश पटेल एवं उसके साथी द्वारा मृतिका को दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने हेतु जबरदस्ती कहा जा रहा था, इसी बात को लेकर हुये विवाद से दोनों आवेश में आकर मृतिका का गमछा से गला एवं मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दिये तथा शव को होटल से बाहर निकालकर मोटर सायकल में बीच में बैठाकर दुर्ग से रायपुर लेकर आये तथा शव को घटना स्थल पर फेंक दिये थे।

चोरी की घटनाओं का विवरण आरोपी हरीश पटेल से चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी अरविंद नेताम, उषा राठौर तथा 01 अन्य के साथ मिलकर रायपुर के थाना विधानसभा, डी. डी. नगर एवं मुजगहन क्षेत्र में स्थित अलग अलग 11 सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त आरोपी अरविंद नेताम एवं उषा राठौर की पतासाजी कर दोनों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 400 ग्राम सोने के जेवरात, 03 किलोग्राम चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम 20,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 60,00,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्स ड्रीम मोटर सायकल तथा 04 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। प्रकरणों में एक आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। आरोपी हरीश पटेल पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top