CG CRIME

सुकमा के DSP पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी ने 3 घंटे तक DSP को किडनैप कर रखा, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

मोहम्मद जावेद

दंतेवाड़ा _ सुकमा के DSP पर जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में DSP तोमेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज जारी है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने करीब 3 घंटे तक DSP को किडनैप कर रखा था।

दंतेवाड़ा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां सुकमा के एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दंतेवाड़ा में अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना दंतेवाड़ा शहर के टीवीएस शोरूम के पास की है। हमले में एसडीओपी तोमेश वर्मा घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं आरोपी को पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया है। एक आरोपी की पहचान रविशंकर साहू, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top