CG CRIME

सिविल लाइन पुलिस की असामाजिक तत्वों पर प्रहार ,अलग–अलग मामलों में कुल 10 लोगों के खिलाफ कार्यवाही..

Md-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सिविल लाईन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदण्ड इलाके में पुलिस ने अलग–अलग मामलों में कुल 10 लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सिविल लाईन पुलिस द्वारा गश्त और चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से दो नग लोहे के धारदार चापड़ जप्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की है।

गिरफ्तार आरोपियों में पवन भोसले और दुर्गेश राव मराठा शामिल हैं, दोनों कुदुदण्ड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में आपसी विवाद और अशांति फैलाने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top