
Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम रानीगांव में स्कूटी से शराब ले जा रहे दो कोचियों खिलेश्वर कंवर और सुनीता मरावी को गिरफ्तार किया। उनके पास से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब और होंडा एक्टिवा जब्त की गई। एवं दूसरा थाना कोनी पुलिस ने ग्राम जलसों में रेड कर इंद्र कुमार वर्मा के कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

