
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के ग्राम सर्रा में मोटरसाइकिल के माध्यम से लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर, महिला के गले से सोने की चैन लूट कर मोटरसाइकिल में आकर झपट्टा मारकर वृद्ध महिला के गले से सोने की चैन लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा पतासाजी करते हुए आरोपी को जिला धुले महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लूट का ₹90,000 कीमत मूल्य का सोने का चैन बरामद किया गया। मामले में एक अन्य आरोपी है फरार, जिसकी सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है।

आरोपी– रमेश पाटिल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम लोहागड, लोहाखेडी थाना धुले जिला धुले महाराष्ट्र, वर्तमान निवासी मकान नंबर 18 अमृत लगी सोसायटी गणपति मोहल्ला अपोजिट हरीनगर 02 उघना थाना उधना

