Md-Junaid Khan
बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तालापारा में एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 12 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि तैयबा चौक तालापारा क्षेत्र में एक युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी मोहम्मद जुनेद पिता: मोहम्मद अनीस
उम्र: 21 वर्ष निवासी: भारतीय नगर, तैयबा चौक मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइन। आरोपी से 01 नग लोहे का धारदार भुजालीनुमा हथियार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। वही क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 12 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।
गिरफ्तार आरोपी:
नाम: मोहम्मद जुनेद
पिता: मोहम्मद अनीस
उम्र: 21 वर्ष
निवासी: भारतीय नगर, तैयबा चौक मस्जिद के पास, थाना सिविल लाइन

आरोपियों के नाम –
मोहम्मद कलीम खान (35) – तालापारा
मोहम्मद अब्दुल्ला (27) – तालापारा
स्वराज कुर्रे उर्फ कंदा (20) – मिनीबस्ती जरहाभाटा
करन कुर्रे (24) – मिनीमाता नगर, तालापारा
आकाश डहरिया (23) – मिनीमाता नगर, तालापारा
अरुण लहरे (25) – मिनीमाता नगर, तालापारा
प्रकाश टोंडे (31) – मिनीबस्ती जरहाभाटा
विकास चतुर्वेदी (23) – मिनीबस्ती जरहाभाटा
सूर्यदीप अंचल (22) – मिनीमाता नगर, तालापारा
दिलीप बंजारे (38) – मिनीबस्ती जरहाभाटा
सुभाष कुर्रे (21) – मिनीबस्ती जरहाभाटा
कृष्ण नारायण रात्रे (28) – शिवनाथ मार्ग, थाना सिविल लाइन

