Md-Junaid Khan
बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले 13 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 13 आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक किशोर द्वारा टीम गठित कर क्षेत्र में बारीकी से पेट्रोलिंग की गई।पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध एवं पूर्व में विवादों में संलिप्त आघतन बदमाशों को चिन्हांकित करते हुए कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
प्रदीप रजक उर्फ पिंटू, मुखी वर्मा, ओम प्रकाश लहरे, रोशन मंडावी, राज मिश्रा, साहिल लहरे, शेख जानू उर्फ आयान, सुन्दर अधिकारी, अनिश यादव, रोशन ध्रुव, संदीप रजक, संदीप साहू एवं अभिषेक कुमार साहू। पुलिस ने सभी आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की तथा माननीय न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है,, कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त और त्वरित कार्यवाही जारी रहेगी।

