Md-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के थाना कोनी क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोनी पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के दो बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित कार्यवाही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपी वर्मा और विशाल वर्मा दोनों निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी, जो की इनके गतिविधियों से क्षेत्र में अशांति की आशंका थी। कोनी पुलिस ने आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की है। कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।

आरोपियों के नाम-
(1)-गोपी वर्मा, पिता श्रीलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी
(2)-विशाल वर्मा, पिता दिलहरण, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी

