CG CRIME

28 लाख के धान की हेराफेरी, कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

मोहम्मद जावेद

बिलासपुर। धान खरीदी में गड़बड़ी कर शासन को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेवा सहकारी समिति मर्यादित एरमसाही के खरीदी केंद्र में ऑपरेटर ने 920 क्ंविटल धान की फर्जी खरीदी की, जिसकी कीमत 28 लाख 52 हजार रुपए बताई जा रही है।

पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित मस्तूरी के मैनेजर सुशील पनोरे ने पुलिस से लिखित की थी।द्व इसमें बताया गया कि सेवा सहकारी समिति एरमसाही के धान खरीदी केंद्र में खरीफ वर्ष 2025 के दौरान गंभीर अनियमितता की गई है। यहां जांच में धान खरीदी केंद्र में 920 क्विंटल धान की कमी पाई। कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खूंटे ने फर्जी तरीके से धान की खरीदी की है। जबकि, भौतिक सत्यापन के दौरान 28 लाख 52 हजार रुपए की हेराफेरी पकड़ी गई।

इस मामले की शिकायत के बाद संयुक्त जांच दल गठित की गई। टीम ने जब भौतिक सत्यापन किया तो केंद्र में 920 क्विंटल धान कम पाया गया। जांच में पता चला कि यह कृत्य खरीफ विपणन वर्ष 2025 की धान उपार्जन नीति का सीधा उल्लंघन है। आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर कांशी राम खूंटे ने जानबूझकर फर्जी प्रविष्टियां कर धान खरीदी दर्शाई, जबकि वास्तव में उतनी मात्रा में धान केंद्र में मौजूद ही नहीं था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कांशी राम को उसके निवास ग्राम एरमसाही में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top