MD-Junaid Khan
बिलासपुर। सकरी पुलिस ने क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग मकान चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साईं नेचर सिटी निवासी प्रार्थी ने 16 अप्रैल 2025 को घर का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई अपराध क्रमांक 233/25 दर्ज की गई। वहीं दूसरा मामला नारायणी होम्स संबलपुर निवासी प्रार्थी शिवकुमार ने 21 नवंबर 2025 को अज्ञात चोर द्वारा 20 हजार रुपये चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 958/25 शिकायत दर्ज कर, जांच शुरू की जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सकरी क्षेत्र का निगरानी बदमाश मोनू प्रजापति अपने साथियों के साथ चोरी की वारदातों में सक्रिय है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी महेंद्र साहू के साथ दोनों चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में प्रयुक्त लोहे की रॉड और चाकू जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र उर्फ मोनू प्रजापति एवं महेंद्र साहू दोनों निवासी सकरी जिला बिलासपुर शामिल हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी सहित पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

