

MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 01 नग चाक़ू जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था। दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि केरा रोड खोखरा नहर पुल के पास में एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर मारने दौड़ा रहा है। और आने जाने वाले लोगों को हथियार लहरा कर डरा रहा है। सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलेंण्डेन यॉर्क, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा खोखरा नहर पुल के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया।

नाम पता पूछने पर अपना नाम हिमांशु डहरिया ऊर्फ मोनू निवासी भाठापारा जांजगीर बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक नग चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
नाम आरोपी
1- हिमांशु डहरिया ऊर्फ मोनू पिता विनोद डहरिया उम्र 22 वर्ष निवासी भाटापारा जांजगीर

