CG CRIME

बलौदाबाजार-भाटापारा- अवैध शराब बिक्री के सौदागरों, मादक पदार्थ बिक्री, सट्टेबाजी करने वाले, जिलाबदर आरोपी और लंबे समय से फरार वारंटियों पर एक साथ चला कानूनी हंटर 22 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिला पुलिस का मास्टर स्ट्रोक अपराध और अपराधियों के सफाए हेतु महा अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ शंखनाद के तहत अवैध शराब बिक्री के सौदागरों, मादक पदार्थ बिक्री, सट्टेबाजी करने वालों, जिलाबदर आरोपी और लंबे समय से फरार वारंटियों पर एक साथ चला कानूनी हंटर। अभियान में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले, स्थाई वारंटी, सटोरिया, जिलाबदर सहित कुल 22 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है।

जिले के निम्न थानों क्षेत्रों की कार्यवाही

थाना सिमगा क्षेत्र:
1. आरोपी- कमलेश साहू पिता हरीलाल साहू, उम्र 51 साल, निवासी- टीहूपारा, सिमगा के कब्जे से 35 पाव शराब (कीमती ₹3,500) जप्त।
2. आरोपी- सुशील भोई पिता संतोष भोई, उम्र 34 साल, निवासी- शंकर नगर, सिमगा के कब्जे से 32 पाव अवैध शराब (कीमती ₹3,200) जप्त।
3. आरोपी- नोमन मार्कण्डेय पिता टीकाराम, उम्र 24 साल, निवासी- ग्राम किरवई, थाना सिमगा के कब्जे से 14 पाव अवैध शराब (कीमती ₹1,400) जप्त।
4. इसके साथ ही, लंबे समय से वांछित एक फरार 01 आरोपी को भी धर दबोचने में सफलता मिली है।

थाना गिधौरी क्षेत्र:
1. आरोपी- ननकी गोड पिता लाला गोड, उम्र 18 वर्ष 9 माह, निवासी- ग्राम वार्ड नंबर 11, घटमड़वा, थाना गिधौरी के कब्जे से 12 लीटर देसी महुआ शराब (कीमती ₹2,400) एवं बिक्री रकम ₹200 जप्त।

थाना पलारी क्षेत्र:
1. आरोपी- भिखम कुर्रे पिता सुमेरवा, उम्र 58 वर्ष, निवासी- वटगन के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कुल मात्रा 12.200 लीटर, कीमती ₹2,425) जप्त।
2. आरोपी- सुशीला बाई मिरी पति बेन कुमार, उम्र 49 वर्ष, निवासी- वटगन से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब (कीमती ₹2,000) जप्त।

थाना कसडोल क्षेत्र
1. आरोपी बरातू डहरिया पिता बेद राम डहरिया उम्र 45 निवासी ग्राम सर्वा से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती ₹1200 जप्त।
2. आरोपी पवन कुमार पासवान पिता संजय पासवान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम छरछेद से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती ₹1400 जप्त।
3. आरोपी नरेश कुर्रे पिता हेमलाल कुर्रे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सर्वा से 08 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती ₹1600 जप्त।

थाना भाटापारा शहर
1. आरोपी गुलापा भारती पति लखन भारती उम्र 23 साल निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर से 42 पाव देशी मसाला शराब कीमती ₹4200 जप्त
2. आरोपी कोमल डहरिया पिता अमित डहरिया उम्र 41 साल निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर से 36 पाव देशी मसाला शराब कीमती ₹3600 जप्त

चौकी सोनाखान- आरोपी सुकसिंह धनवार पिता समारू धनवार उम्र 40 निवासी ग्राम शुक्लभाठा से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती ₹1400 जप्त

थाना भाटापारा ग्रामीण– आरोपी सीता यदु पति अमर यदु निवासी ग्राम तरेंगा से 47 पाव मसाला कीमत ₹5170 जप्त

थाना हथबंद
घटना स्थल- ग्राम हथबंद राउत पारा में आरोपी 01. अमरीका टंडन पति बुधारू टंडन उम्र 45 वर्ष निवासी हंथबंद 02. रामसिंग देवदास पिता संतु उम्र 41 साल निवासी हथबंद को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से सट्टा पट्टी एवं नगदी ₹1720 जप्त किया गया।

थाना लवन- जिलाबदर आरोपी गीतेश तिवारी उर्फ अंश पिता देव प्रकाश निवासी वार्ड क्र. 08 लवन के थाना लवन क्षेत्र में घूमते हुए पाए जाने से उसे विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 223 bns के तहत कार्यवाही की गई है।।।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top