CG CRIME

मुलमुला | छुरा रखकर आने जाने वाले लोगो को डराने धमकाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला पुलिस द्वारा छुरा रखकर आने जाने वाले लोगो को डराने धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा श्री डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, के मार्गदर्शन में क्षेत्र में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखकर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना मुलमुला द्वारा मुखबीर सूचना पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी। इसी क्रम में दिनांक 27.10.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि मुलमुला निवासी चंद्रकांत नवरंगे नामक व्यक्ति मुलमुला नरियरा रोड़ में हनुमान मंदिर के सामने आम रोड पर अपने हाथ में नंगी छूरा रखकर, छूरा को लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमकाकर भय कारित कर रहा है मुखबिर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवही कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का छूरा जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी-चन्द्रकांत नवरंगे साकिन मुलमुला थाना मुलमुला जिला-जांजगीर चाम्पा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top