CG CRIME

बिलासपुर | रतनपुर – 08 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम जाली में रेड कर 8.185 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 8.185 किलोग्राम गांजा और एक वीवो मोबाइल फोन जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम जाली निवासी भंवर सिंह नेताम अपने चाचा के घर में कथित तौर पर गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने रेड कर आरोपी भंवर सिंह नेताम (45 वर्ष), पिता पंचराम नेताम, निवासी संवरापारा जाली, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर। को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 8.185 किलो गांजा एक वीवो कंपनी का मोबाइल फ़ोन सहित कुल करीब 4,20,000 रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी-भंवर सिंह नेताम, उम्र 45 वर्ष, निवासी संवरापारा जाली, थाना रतनपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top