CG CRIME

मुंगेली | पथरिया | गिरवी मोबाइल छुड़ाने के लिए मांगे पांच सौ रुपए, नहीं देने पर कर दी गला रेत कर हत्या |आरोपी नाबालिग गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

मुंगेली। पथरिया। जिले के पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम उमरिया में हुई वृद्ध महिला की जघन्य हत्या के मामले को पुलिस ने महज 6 दिनों के अंदर सुलझाते हुए एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भोजराम पटेल के सख्त निर्देश पर पथरिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए मृतका के ही गांव के एक विधि से संघर्षरत बालक मोबाईल गिरवी छुड़ाने के लिए मांगे थे ₹500, मना करने पर गला रेत कर हत्या कर दिया। जानकारी के अनुसार घटना 26 और 27 सितंबर 2026 की दरम्यानी रात की है। वारदात के बाद मृतका की भतीजी दिव्या भारती ने चौकी साकेत में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने जब मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही नाबालिग को उसके संरक्षक की उपस्थिति में मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के लिए तलब किया, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नाबालिग ने बताया कि उसने अपना मोबाइल गिरवी रखा था, जिसे छुड़ाने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। वह अपनी पारिवारिक दादी सोनकलिया बाई डहरिया के पास गया और उनसे ₹500 मांगे। जब बुजुर्ग महिला ने पैसे देने से मना कर दिया, तो नाबालिग गुस्से से आगबबूला हो गया। उसने पास रखे हंसिया से वृद्ध महिला के गले पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया। पुलिस ने नाबालिग आरोपी की निशानदेही पर घटना के वक्त पहने हुए खून से सने कपड़े (टी-शर्ट और जींस) बरामद कर लिए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आज दिनांक 03.10.2026 को सामाजिक पृष्ठभूमि पत्र तैयार कर नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड मुंगेली के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में पवन देवांगन (थाना प्रभारी पथरिया), उपनिरी. सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल), सउनि रोशन टण्डन, प्र.आर.यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, रवि जांगड़े, प्रकाश साहू आर. भेषज पाण्डेकर, राहूल यादव, राकेश बंजारे, गिरीराज सिंह, अतुल सिंह, हेमसिंह, महेन्द्र सिंह, राहुलकांत कश्यप, रामकिशोर कश्यप, जितेन्द्र सिंह, हलिश गेंदले, अमित बारले, स्वारथ लाल ध्रुव, दीपक ठाकुर, शिवशंकर गोयल का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top