
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत 06 लोगों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भैसबोड़ के निवासियों ने गांव में कथित अवैध शराब बिक्री और जुआ खेलने को लेकर लिखित शिकायत दी थी। वहीं ग्राम भटगांव में गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट की घटना को लेकर भी कार्यवाही की मांग की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा टीम गठित कर संबंधित व्यक्तियों की पतासाजी की गई। इसके बाद ग्राम भैसबोड़ के 04 व्यक्तियों और ग्राम भटगांव के 02 व्यक्तियों, कुल 06 लोगों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा तैयार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। पुलिस ने बताया कि बीट भ्रमण और जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगे भी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग सहित पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

