CG CRIME

बलौदाबाजार | ई-रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर विवाद |बस ड्राइवर पर बांस डंडे से हमला | एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में बस ड्राइवर पर बांस के डंडे से हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना 30 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9:40 बजे की है। बस कंडक्टर शत्रुहन साहू बस स्टैंड में राधेश्याम बस में सवारी भरते समय ई-रिक्शा चालक दिलीप मिरी और उसके पुत्र द्वारा भी सवारी बैठाई जा रही थी। इसी दौरान विवाद हुआ और बस ड्राइवर राधे बांधे के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने ड्राइवर के सिर पर बांस के डंडे से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दिलीप मिरी (37), निवासी ग्राम मिशन परसाभदेर को गिरफ्तार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा और घटना के समय पहने कपड़े जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(2), 115(2), 109 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top