CG CRIME

बिलासपुर | घर के सामने रखी एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में घर के सामने रखी एक्टिवा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी भी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सदर बाजार निवासी विनोद कुमार मिश्रा (90 वर्ष) ने 10 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 9 सितंबर की रात अपने घर के सामने एक्टिवा क्रमांक CG10/Y6884 लॉक करके खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 9:30 बजे वाहन मौके से गायब मिला। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 513/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले और वाहन की तलाश तेज की।

इसी दौरान शनिचरी रपटा पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक्टिवा को एक युवक के कब्जे में पाया। पुलिस के मुताबिक वाहन का नंबर भी खुरचा हुआ था।

जांच में एक्टिवा चोरी के मामले में दर्ज होना सामने आया। आरोपी की पहचान रितिक यादव (24 वर्ष), निवासी रामायण चौक चांटीडीह, थाना सरकंडा, बिलासपुर के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने उक्त एक्टिवा को चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने एक्टिवा जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी– रितिक यादव (24 वर्ष), निवासी रामायण चौक चांटीडीह, थाना सरकंडा, बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top