

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कड़ार स्थित शासकीय स्कूल परिसर में लगे बोरवेल के 30 मीटर केबल तार काटकर चोरी करने वाले 04 आरोपियों को चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का तार बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार 10 सितंबर 2026 को शासकीय स्कूल कड़ार के प्रधान पाठक पन्नालाल कौशिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर स्कूल परिसर में लगे बोरवेल का करीब 30 मीटर केबल काटकर ले गए हैं। रिपोर्ट पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर के सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के ही चार संदिग्धों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने कथित रूप से बोरवेल का केबल काटकर चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 मीटर कटा हुआ बोरवेल केबल तार बर आमद कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- दीपक साहू (22)
(2)-रामनारायण साहू (19)
(3)- आनंद खरे (22)
(4)- पुरुषोत्तम वर्मा (24)
सभी निवासी ग्राम कड़ार, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर।

