
MD-Junaid Khan
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के हथबंद थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू और बांस के डंडे से जानलेवा हमला करने के वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और बांस का डंडा भी जप्त कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार घटना 9 सितंबर 2026 को नवापारा निवासी सतीश कुमार महिलांग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोसी अरुण महिलांग के बुलाने पर वह उसके घर के पास पहुंचा था। वहां अरुण महिलांग और उसके रिश्तेदार राजू बघेल ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से सतीश के गले, बाएं पसली, बांह और कोहनी पर वार किए। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान घर का दरवाजा बंद कर बांस के डंडे से सिर पर भी कई वार किए गए, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद घायल को 112 वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्ट पर हथबंद थाने में अपराध क्रमांक 196/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू और बांस का डंडा बर आमद कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 109(1), 118 (1), 127(2), 296, 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:
(1)-अरुण महिलांग (23), निवासी नवापारा, थाना हथबंद
(2)- राजू बघेल (28), निवासी चंगोरी, थाना तिल्दा नेवरा, जिला रायपुर

