
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के एसीसीयू एवं सीपत पुलिस कि सयुक्त टीम ने अवैध नशीली प्रतिबंधित दवाओं के साथ पिता पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टैबलेट की कुल 4750 नग जप्त किए जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बर आमद कर एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गुड़ी निवासी उग्रसेन लोनिया अपने पुत्र मुकेश लोनिया और अन्य रिश्तेदार परमेश्वर लोनिया के साथ मिलकर दीगर प्रांत से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और टैबलेट लाकर उनकी बिक्री के लिए रखा है।सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा कार्यवाही के निर्देश पर एसीसीयू तथा सीपत पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम गुड़ी स्थित उग्रसेन लोनिया के घर पर रेड की।

रेड के दौरान मौके पर उग्रसेन लोनिया 60 वर्ष उसका पुत्र मुकेश लोनिया 30 वर्ष, और परमेश्वर लोनिया 20 वर्ष मौजूद मिले। पुलिस ने उनके कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टैबलेट की कुल 4750 नग बर आमद कीं। दवाओं की कीमत करीब 20 लाख रुपए है । जांच में आरोपियों के पास इन नशीली दवाओं को रखने या बेचने के लिए कोई वैध दस्तावेज और डॉक्टर की पर्ची नहीं मिली। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
(1)- उग्रसेन लोनिया, पिता छेडूराम लोनिया, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़ी लोनियापारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
(2)- मुकेश कुमार लोनिया, पिता उग्रसेन लोनिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़ी लोनियापारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।
(3)- परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा, पिता लक्ष्मी प्रसाद लोनिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गुड़ी लोनियापारा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर।

जप्त मशरूका –
प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टैबलेट : 4750 नग
कुल वजन : 2495.64 ग्राम
अनुमानित कीमत : करीब 20 लाख रुपए
दस्तावेज/डॉक्टरी पर्चा : नहीं मिला
कार्यवाही : एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी), 22(सी), 29 के तहत
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सीपत; निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर; उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, शिव सिंह बक्साल ,महिला आरक्षक शकुंतला साहू, आरक्षक आशीष राठौर, बीरेंद्र राजपूत, मुकेश शर्मा, रमेश यादव, महादेव कुजूर, धीरेंद्र सिंह तोमर और राकेश साहू का अहम किरदार रहा।

