CG CRIME

मुंगेली | आगामी गणेश चतुर्थी एवं त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने जिले के 45 निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की सघन चेकिंग कर दिए गए सख्त हिदायत ।

MD-Junaid Khan

मुंगेली। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 08 निगरानी बदमाश, 33 गुंडा बदमाश एवं 04 गैंग हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 45 बदमाशों की चेकिंग कर स्पष्ट हिदायत दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिला मुंगेली के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निगरानी बदमाशों, गुंडा बदमाशों एवं गैंग हिस्ट्रीशीटरों की नियमित एवं सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मुंगेली डॉ. प्रशांत शुक्ला द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र के 12 गुंडा बदमाशों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान सभी बदमाशों से उनकी आय के स्रोत, चल अचल संपत्ति, वर्तमान गतिविधियों, आवागमन एवं घूमने-फिरने के स्थानों सहित अन्य आवश्यक जानकारी ली गई। उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न होने की स्पष्ट हिदायत दी गई। साथ ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई।

निम्न जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की चेकिंग की गई

(1) थाना लोरमी: 04 निगरानी बदमाश, 15 गुंडा बदमाश एवं 04 गैंग हिस्ट्रीशीटर, कुल 23 बदमाशों की चेकिंग।

(2) थाना जरहागांव: 01 निगरानी बदमाश एवं 01 गुंडा बदमाश की चेकिंग।

(3) थाना लालपुर: 02 गुंडा बदमाशों की चेकिंग।

(4) थाना चिल्फी: 02 निगरानी बदमाश एवं 01 गुंडा बदमाश की चेकिंग।

(5) अन्य थाना क्षेत्र: 01 निगरानी बदमाश एवं 02 गुंडा बदमाशों की चेकिंग।

इस प्रकार जिले में कुल 08 निगरानी बदमाश, 33 गुंडा बदमाश एवं 04 गैंग हिस्ट्रीशीटर सहित कुल 45 बदमाशों की चेकिंग की गई। सभी को आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करने की स्पष्ट हिदायत दी गई।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top