
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) तथा नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी (प्रशिक्षु डीएसपी) आकाश चौधरी के नेतृत्व में की गई। इसी क्रम में सिरगिट्टी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही सघन पेट्रोलिंग और बीट व्यवस्था के दौरान अलग-अलग स्थानों से अशांति फैलाने एवं अड्डेबाजी करने वाले 06 असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही की है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:
1. महेश कुमार निर्मलकर (कोरबा)
2. कुशा आडिज्वाय (बलांगीर, ओडिशा)
3. पररुराम बंछोर (बलांगीर, ओडिशा)
4. शुशांत यादव (धूमा, सिरगिट्टी)
5. गौरकरण उर्फ मोनू यादव (धूमा, सिरगिट्टी)
6. परदेशी राम यादव (धूमा, सिरगिट्टी)

