CG CRIME

मोबाइल से बातचीत कर प्यार के जाल में फंसाकर युवती से अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिला पुलिस द्वारा मोबाइल से बातचीत प्यार के जाल में फंसाकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी कृष्णा राय द्वारा मोबाइल में बातचीत कर उसे दोस्ती कर प्यार में फंसाया और सुनसान जगह ले जाकर अनाचार कर आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था। रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 400/2026 धारा 69 BNS  कायम कर विवेचना की गई। मुखबिर सूचना पर आरोपी कृष्ण राई पिता स्व. आर.पी. राई, उम्र 52 वर्ष, निवासी CSEB कॉलोनी चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी– कृष्ण राई पिता स्व. आर.पी. राई, उम्र 52 वर्ष, निवासी CSEB कॉलोनी चांपा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव, उनि सत्यम चौहान, आर. गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, मुद्रिका दुबे एवं थाना चांपा स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top