CG CRIME

बिलासपुर |जेसीबी के टायर में हवा भरने के दौरान हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलीमेंट कॉलोनी में जेसीबी मशीन के टायर में हवा भरने के दौरान हुए जोरदार ब्लास्ट में हेल्पर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र बोदरी का हैं जहां जेसीबी के टायर में हवा भरते समय टायर ज़ोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना ज़ोरदार था की टायर का डिस्क और अन्य हिस्से हवा में उछलकर पास खड़े लोगों को जा लगे। इस हादसे में हेल्पर उमांकात कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टायर मिस्त्री ओसामा, चालक भूपेन्द्र राव और अमृत लाल यादव घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का डर पूरा वीडियो सीसीटीवी में साफ़ तौर पर देखा गया है। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top