CG CRIME

बिलासपुर | बिल्हा |अवैध उगाही मारपीट , एवं आम लोगों में दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में अवैध उगाही, मारपीट और आम लोगों में दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे अपने साथियों के साथ मिलकर क्रेशर में चलने वाले ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहा था।

पैसे नहीं देने पर वाहन चालकों के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोपी ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर वाहनों को रोककर रॉयल्टी जांच के नाम पर अवैध उगाही कर रहा था तथा शासन-प्रशासन को चुनौती देने जैसी बातें कर क्षेत्र का माहौल खराब कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से घटनास्थल पर लगाया गया टेंट और कुर्सियां जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे, पिता जयराम घृतलहरे, उम्र 44 वर्ष, निवासी कनेरी, थाना चकरभाठा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top